फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्रिटेन से आया फोन...भाई-बहन का बनाया रिश्ता, फिर रची ऐसी साजिश; मामला जान पति भी रह गया सन्न

Fri, 07 Feb 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

महिला शातिर की बातों में आ गई। कई बार में 1.25 लाख रुपये ठग लिए। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो मामला खुला। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की।
 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना साइबर क्राइम में संजय कुमार निवासी नगला शीतल थाना कोतवाली देहात ने जुबैर व तसलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जुबैर ने फोन पर मेरी पत्नी को गिफ्ट भेजने की कहकर बहन बनाया। आठ बार में 1.25 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से ठग लिए।
विज्ञापन


 

गांव नगला शीतल निवासी संजय ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह किसान है। तीन अक्तूबर 2024 को पत्नी नीतू के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ब्रिटेन में रहने वाला बिजनेसमैन जुबैर बताया। कहा कि मेरी कोई बहन नहीं है, मैं आपको बहन मानता हूं। 

 

काॅल करने वाले ने कहा कि मेरी पत्नी ने आपके लिए ब्रिटेन से गिफ्ट भेजा है, हमारे यहां डॉलर चलता है। गिफ्ट में आपके लिए दो सोने के हार, एक आईफोन, दो अंगूठी व अन्य आभूषण भेजे हैं। जिनकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये है। गिफ्ट के कुछ फोटो भी उस व्यक्ति ने पत्नी के फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे।

 

पीड़ित ने बताया कि छह अक्तूबर को एक अन्य नंबर से पत्नी के पास फोन आया। कहा कि मैं कस्टम अधिकारी बोल रहा हूं। आपका एक पार्सल आया है जिसका 10000 रुपये टैक्स है। पत्नी ने झांसे में आकर यूपीआई के माध्यम से रुपये भेज दिए। इसके बाद फिर से फोन आया और उसने कहा अन्य चार्ज भी लगेंगे। कुल मिलाकर गिफ्ट के लालच में पत्नी ने आठ बार में 125000 रुपये यूपीआई के माध्यम से बताए गए खाते में डाल दिए।

 
विज्ञापन

कुछ समय बाद पत्नी ने घटना के बारे में मुझे बताया तो मैंने उस नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम तसलीम बताया और जल्दी पैसे वापस करने की बात कही। लेकिन, आज तक कोई पैसा वापस नहीं किया है। सीओ सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में गहनता के साथ छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें