फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अक्रूर महाराज के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

Sat, 11 Apr 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कस्बा जलेसर में अक्रूर जयंती पर पूजा अर्चना करते लोग। संवाद
विज्ञापन
एटा। अक्रूर जी महात्मराज के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों व भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा में वार्ष्णेय समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आरती व भंडारे का आयोजन भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ बाहरसैनी मंदिर से हुआ जो घंटाघर होते हुए मेहता पार्क पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। मेहता पार्क पहुंचकर भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सदस्य राकेश वार्ष्णेय ने किया। अंतिम आरती रविशंकर वार्ष्णेय व राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय की ओर से संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम में रघुनाथ जी विराजमान बारहसैनी प्रबंध समिति का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा नवयुग मंडल, वार्ष्णेय महिला वेलफेयर, महिला मंडल व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुजीत देव, राजीव सेठ, मनीत कुमार,उपाध्यक्ष वीरेंद्र मोहन वार्ष्णेय, सुधीर वार्ष्णेय अल्ली, मनीत वार्ष्णेय, यतिन वार्ष्णेय, आलोक वार्ष्णेय सहमंत्री चंद्रपाल वार्ष्णेय, ईशान वार्ष्णेय मनोज वार्ष्णेय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें