फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कपड़ों में छिपे नाग ने युवक को डसा, फिर कोबरा के साथ घरवालों ने किया कारनामा; देखने वालों के छूट गए पसीने

Thu, 09 Jul 2026 01:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कपड़ों में छिपे जहरीले सांप ने युवक को डस लिया, जिसके बाद परिजन सांप को जिंदा पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गए। ट्रॉमा सेंटर में जिंदा सांप को देखकर डॉक्टर, मरीज और तीमारदार सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
डिब्बे में बंद कोबरा सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव शंकरपुर घाट में बुधवार सुबह एक युवक को कपड़ों में छिपे जहरीले सर्प ने डस लिया। युवक को उपचार के लिए जिला ट्रॉमा सेंटर लाया गया, लेकिन उसके साथ परिजन जिस प्लास्टिक के डिब्बे में जिंदा सांप बंद करके पहुंचे, उसे देखकर चिकित्सकों से लेकर मरीज और तीमारदार तक दंग रह गए।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  सुभाष बाजार हादसा: नाले में समाई दुकान, महिला सिपाही की मां लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह फिर हुआ शुरू


 

गांव शंकरपुर घाट निवासी रामनिवास (35) मंगलवार रात मढुआ चौराहा स्थित अपनी परचून की दुकान पर ही सो गया था। रात में उसने अपने कपड़े अलमारी में रख दिए थे। बुधवार सुबह जब वह कपड़े पहनने के लिए अलमारी के पास पहुंचा और कपड़े उठाए, तभी उनमें छिपे बैठे जहरीले सांप ने उसके हाथ की अंगुली में डस लिया। रामनिवास ने किसी तरह खुद को सांप से छुड़ाया और शोर मचा दिया। 

ये भी पढ़ें -  13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही थी पोस्टिंग
 

आवाज सुनकर उसका छोटा भाई ओमकार और साथी रामचरन मौके पर पहुंचे। दोनों ने तत्काल रामनिवास को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। सूचना मिलने पर अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने सांप को भी पकड़ लिया और प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वह उसी डिब्बे में जिंदा सांप को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। परिजन ने बताया कि बायगीर को बुलाकर सांप को डिब्बे में बंद किया गया।

ये भी पढ़ें -  तस्वीरें: धमाके के साथ नाले में समा गई पूरी दुकान, 15 मिनट तक गूंजती रहीं चीखें...भयानक हादसा देख कांप गए लोग
 
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही बढ़ीं सर्पदंश की घटनाएं
बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही जिले में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों में सर्पदंश के कई मामले सामने आ चुके हैं। दो दिन पहले भी पांच लोगों को सांप ने डस लिया था। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।

ये भी पढ़ें -  UP: श्मशान जाने से पहले 'लौट आई सांस'! आधी रात को युवक की लाश में दिखी ऐसी हलचल, सहम गए लोग; जानें फिर क्या हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें