फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में घूम रहा निराश्रित कुत्तों का झुंड, लोग भयभीत

Thu, 08 Jan 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग के पीछे निराश्रित कुत्तों का झुंड ठंड में सोता हुआ। संवाद
विज्ञापन
एटा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी मेडिकल कॉलेज में निराश्रित कुत्तों का झुंड घूमता रहता है। इससे मरीज और तीमारदार भयभीत रहते हैं। कुत्ते कभी भी किसी पर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच विंग और इमरजेंसी के आस-पास निराश्रित कुत्तों का झुंड घूमता रहता है। इससे लोग भयभीत रहते हैं। मेडिकल कॉलेज की ओर से इन निराश्रित कुत्तों को पकड़ने के लिए अभी तक कोई प्रावधान नहीं किया गया है। बृहस्पतिवार को एमसीएच विंग के पीछे निराश्रित कुत्तों का झुंड सो रहा था। वहीं पास में ही लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जर्जर भवन का मूल्यांकन कर रहे थे लेकिन किसी सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने इन कुत्तों को नहीं भगाया।
सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कई गेट होने की वजह से निराश्रित कुत्ते प्रवेश कर जाते हैं। कोशिश की जाएगी कि इन कुत्तों को अंदर न आने दिया जाए। इसके लिए सभी सुरक्षा गार्ड को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें