एटा। थाना सकीट के गांव लोकसपुर निवासी एक व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी।
गांव लोकसपुर निवासी राम प्यारी ने बताया कि सोमवार की देर रात बहनौत प्रेम किशोर (23) ने कमरे में जाकर अंगोछे से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर प्रेम किशोर को फंदे से उतर कर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर वापस ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
रामप्यारी ने बताया कि प्रेम किशोर मानसिक रूप से बीमार था और अन्य बीमारियों की चपेट में भी आने की वजह से परेशान चल रहा था। थाना प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी। संवाद