फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाै साल पूर्व अपह्रत हुई युवती को खोज निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव पुलिस ने 9 साल पहले अपह्रत युवती को बरामद किया है। उसने शाहजहांपुर के एक युवक से शादी कर ली। वर्तमान में उसके तीन बच्चे भी है। पुलिस ने बयान दर्ज कर युवती को परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना नयागांव के प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि साल 2017 में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दादी के साथ रहती थी। उसके माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते थे। किसी बात पर दादी के डांटने से नाराज होकर वह घर से चली गई। उस दौरान वह कक्षा 10 में पढ़ती थी।
उसके माता-पिता गांव आ गए। परिजन ने उसकी खूब तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पिता ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

काफी तलाश करने के बाद भी युवती नहीं मिली। 9 साल बाद नयागांव क्षेत्र में से ही पुलिस ने उसे खोज लिया। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वह घर से नाराज होकर शाहजहांपुर चली गई।
यहां उसे एक युवक मिला जिससे उसने शादी कर ली। शादी के बाद वर्तमान में उसके पास तीन बच्चे भी हैं। पति के साथ वह नयागांव क्षेत्र में ही रह रही थी। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर उसे परिजन को सौंप दिया है। इस दौरान कांस्टेबल रामबाबू और महिला हेड कांस्टेबल आरती मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें