फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिला अस्पताल में तैनात महिला माइक्रोबायोलॉजिस्ट से छेड़छाड़

Wed, 27 Aug 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल में तैनात महिला माइक्रोबायोलॉजिस्ट के साथ एक कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह जिला अस्पताल में वर्ष 2021 से माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पद पर तैनात है। अस्पताल के कर्मचारी विजय लोधी की कई माह से उनके ऊपर गलत नियत है और आए दिन छेड़खानी करता है। 1 अगस्त को दोपहर लगभग तीन बजे सीएमएस कार्यालय में खाना गईं तो विजय ने अकेला पाकर हाथ पकड़ लिया।

वह किसी तरह से हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गईं। इसके बाद कर्मचारी ने महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसने नौकरी से निकलवाने और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा उपस्थिति पंजिका छुपा देता है और उपस्थिति नहीं भरने देता।
विज्ञापन


कर्मचारी के लगातार दोस्ती करने के लिए दबाव बनाने से महिला डरी हुई है। महिला का कहना है कि आरोपी ड्यूटी के समय कोई अप्रिय घटना न कर दे। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें