फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले लापता युवती का शव तालाब में मिला

सार

कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत भगीपुर में मंगलवार को सुबह तालाब में एक युवती का शव उतराता देखा गया।कई बार वह आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत भगीपुर में मंगलवार को सुबह तालाब में एक युवती का शव उतराता देखा गया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी राजकुमार ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान भगीपुर की युवती के रूप में हुई। जो एक दिन पहले लापता हो गई थी।
विज्ञापन

भगीपुर निवासी शिवनेश ने बताया कि बहन 20 वर्षीय रीतू राजपूत काफी दिनों से मानसिक रुप से परेशान थी। कई बार वह आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। चार दिन पूर्व भी फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। जानकारी होने पर फंदे से बहन को उतारा गया था। 12 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे बिना किसी को बताए चली गईं थी। खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार को उसका शव तालाब में मिला। कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि युवती सोमवार से लापता थी। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार सुबह उसका शव तालाब में मिला। परिजन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें