फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Etah: सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत

Tue, 13 Sep 2022 07:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था। तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव नंदगांव के पास मंगलवार की सुबह अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह छह बजे घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को मिली। 

विज्ञापन


मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे गांव दस्तूरपुर निवासी मोहरमन ने बताया कि उनका 19 वर्षीय भांजा प्रमोद पांच साल से उनके ही पास रह रहा था। बीते साल उसने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। वह फौजी बनना चाहता था। इसके लिए तैयारी कर रहा था। प्रतिदिन चार बजे घर से दौड़ लगाने के लिए निकल जाता था। मंगलवार सुबह भी वह सड़क पर दौड़ लगा रहा था। गांव के पास ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। सुबह छह बजे के लगभग घटना की जानकारी हुई। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था। तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर कोतवाली में खड़ा करा लिया गया है।

पांच वर्ष पूर्व पिता की हो चुकी है मौत

मोहरमन ने बताया कि युवक के पिता की मौत पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। उनकी मौत के बाद से भांजा, भांजी व बहन की देखभाल वे कर रहे हैं।

सड़कों पर न दौड़ें युवा

43वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट आदित्य प्रकाश ने बताया कि सेना और पुलिस में भर्ती के लिए युवा सुबह-शाम सड़कों पर दौड़ लगाते हैं। अक्सर थककर सड़क पर ही बैठ जाते हैं। इससे हादसों का खतरा रहता है। तैयारी कर रहे युवाओं को स्टेडियम या मैदानों में अभ्यास करना चाहिए। जिस गांव में खेल का मैदान नहीं है, वे गांव के सूनसान वाले रास्तों पर तैयारी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें