फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर से विद्यालय गया कक्षा 9 का छात्र नहीं लौटा

Sat, 10 Jan 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। घर से विद्यालय जाने की कहकर निकला छात्र तीन दिन से लापता है। परिजन ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना मारहरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस भी छात्र की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना मारहरा के गांव मेहनीशोरा निवासी नेमसिंह ने प्राथमिकी में लिखा है कि 15 वर्षीय बेटा अरुण कुमार कक्षा 9 का छात्र है। वह कस्बा मारहरा के एमजीएचएम इंटर कॉलेज में पढ़ता है। प्रतिदिन की तरह 6 जनवरी को सुबह लगभग 9 बजे वह घर से विद्यालय जाने की कहकर निकला था मगर न तो विद्यालय पहुंचा और न ही घर वापस आया। इसके बाद हम लोगों ने 3 दिन तक हर जगह उसको ढूंढ़ा। सभी रिश्तेदारी, उसके दोस्त व अन्य संभावित जगहों पर भी वह कहीं नहीं मिला। हमें आशंका है कि कहीं उसका अपहरण न कर लिया गया हो। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें