फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बहन से झगड़कर भागते समय छत से गिरकर भाई घायल

Thu, 15 Jan 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला पोता नगला निवासी भाई-बहन में बुधवार को छत पर विवाद हुआ। इसी बीच भागते समय बालक छत से गिरकर घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला नगला पोता निवासी अनुज ने बताया कि साढ़ू के 12 वर्षीय बेटे आयुष और बेटी राशि के बीच बुधवार की सुबह छत पर विवाद हो गया। विवाद के बीच दोनों हाथापाई करने लगे। इसी बीच बचने के लिए आयुष भागा तो पैर फिसल गया और छत से नीचे आ गिरा। आयुष को उठाकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां उपचार के बाद सेहत में सुधार हुआ तो घर ले आए। भाई को चोट लगने के बाद बहन राशि रो-रोकर परेशान हो रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें