एटा। सांसद योगी आदित्य नाथ के जिस बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है, अब उनकी इस बात के पक्ष में उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी भी खड़े हो गए हैं। उन्होंने भी दोहराया कि सांप्रदायिक दंगे उन्हीं क्षेत्रों में अधिक होते हैं जहां मुस्लिम आबादी अधिक है।
शनिवार को आए साक्षी महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान कहा कि जापान के प्रधानमंत्री तक ने इस बात को स्वीकारा कि सर्वाधिक अशांति मुस्लिम देशों में है। वे तो यहां तक कह गए कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भी मदरसों को बंद कराने की बात कही थी। सांसद ने कहा कि मदरसों पर सरकारी नियंत्रण होना चाहिए। उन्होंने लव जेहाद के लिए भी इन्हें जिम्मेदार ठहराया।
साक्षी ये भी कह गए कि लोकसभा चुनाव में राममंदिर भाजपा के एजेंडे में था। उन्होंने कहा के उन्हें लगता है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में मंदिर बनने वाला है।