अमर उजाला ब्यूरो
अवागढ़। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित मंदिर गोपालजी महाराज में आठ दिन से विराजमान गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा पूरे कस्बे में धूमधाम से बैंडबाजों के साथ निकाली गई, साथ ही अगले बरस फिर से आना बप्पा से प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में विराजमान गणेश भगवान की प्रात:काल में मंदिर के महंत विश्वदीप भारद्वाज द्वारा हवन-पूजन कर महा आरती उतारी, उसके बाद सजाए गए रथ पर गणेशजी को विराजमान कर शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ पूरे नगर में निकाली गई। भक्तों को अबीर गुलाल की होली खेलने के साथ ही ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते देखा गया। गणेशजी की जगह-जगह आरती उतारने के बाद पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद विसर्जन के लिए एटा, कासगंज, सोरों होती हुई कछलाघाट पहुंची, जहां विधिविधान से गणेशजी की प्रतिमा विसर्जन कर भंडारे का आयोजन किया।
इस मौके पर संजीव वार्ष्णेय, जौली वार्ष्णेय, प्रवेश अग्रवाल, सुनील वर्मा, गणेश वार्ष्णेय, विनीत गुप्ता, करन वार्ष्णेय, ऊषा, गुप्ता माला वार्ष्णेय, तारा वार्ष्णेय, पप्पी गुप्ता आदि मौजूद थे।