एटा (ब्यूरो)। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर ब्लाक व बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई। रविवार को जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हाल में नामित किए गए प्रदेश सचिव चोब सिंह धनगर, सुरेंद्र कश्यप व दूर संचार समिति के सदस्य रामप्रकाश गुप्ता का स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने कहा कि ब्लाक व नगर अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी की सूची 20 फरवरी तक कार्यालय में जमा करा दें। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को जलेसर, 21 को मारहरा और 22 फरवरी को अलीगंज विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन प्रस्तावित हैं। बैठक को डॉ. अशोक सैनी, चोब सिंह धनगर, सुरेंद्र कश्यप, दिनेश यादव, केशव सिन्हा, मुमताज अली, पूर्णिमा सिंह राजपूत, प्रदीप पालीवाल ने संबोधित किया। इस मौके पर सुभाष यादव, महेंद्र पाल सिंह यादव, गुलाम मुस्तफा, देवेंद्र यादव, रफीक उल्ला खां, मुनेश सोलंकी, अशोक पालीवाल, संतोष उपाध्याय आदि थे।