फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूज कर लौट रही महिला से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैया दूज कर भाई के साथ लौट रही महिला को कुछ आरोपियों ने घेर लिया और उसके साथ अभद्रता कर नगदी लूट ले गए। पीड़िता ने चार नामजदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला व थाना हाथरस के कमला बाजार निवासी रूबी मंगलवार को अलीगंज कस्बा में भाई की दूज करने आई थी। आरोप है कि अपने भाई आशीष के साथ बाइक से वापस लौटते समय थाना जैथरा क्षेत्र में कस्बे के ही अशोक कुमार, उसके बेटों प्रमोद, समोद और अनु ने उसे रास्ते में घेर लिया। महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने लगे। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उसका पर्स लूटकर भाग गए। महिला ने बताया कि पर्स में सात हजार रुपये और सोने की चेन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें