फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया ग्रामीण आवास योजना में लाभार्थियों का होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोहिया ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन के लिए काम शुरू हो गया है। प्रथम चरण में लाभार्थियों के आवासीय स्थिति का संज्ञान लेने को रैपिड सर्वे होगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में लाभार्थियों के चयन के लिए समयसारिणी निर्धारित की गई है, जिसमें पात्रता क्रम के अनुसार 11 मार्च तक परिवारों को सूचीबद्ध किया जाना, 12 मार्च तक मार्ग निर्देशानुसार प्रचार-प्रसार और सूची चस्पा होगी, 12 से 15 मार्च तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 16 से 18 मार्च तक ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन होगा। 19 मार्च तक अंतिम रूप से तैयार सूची पुन: ग्राम पंचायत के सूचना पट पर चस्पा करना और एक प्रति खंड विकास अधिकारी को दिया जाना प्रस्तावित है। यदि कोई आपत्ति हो तो उसे 21 मार्च तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद 22 से 23 मार्च तक खंड विकास अधिकारी द्वारा जांच कराने के उपरांत आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। अंतिम सूची 25 मार्च को परियोजना निदेशक एवं मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। सीडीओ ने निर्देश दिए कि लोहिया ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन के लिए समस्त ग्राम प्रधान सहयोग दें और लेखपाल, कानूनगो, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सर्वे आदि का कार्य समयसारिणी के अंतर्गत पूर्ण करें, जिससे मुख्यमंत्री की प्राथमिक योजना का सफल रूप से क्रियान्वयन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें