फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मार हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र के गांव मिहुता निवासी एक व्यक्ति की आरोपियों ने गोली मार हत्या कर दी थी। इसकी रिपोर्ट मृतक की पत्नी ने कोर्ट के आदेश पर अलीगंज थाना में दर्ज कराई है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के गांव मिहुता निवासी सुनीता ने कोर्ट की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 16 अक्तूबर की शाम लगभग चार बजे उसका पति घर पर मौजूद था। उसी दौरान कन्हई सिंह निवासी फर्दपुरा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पास जा धमका था। जहां उसने गोली मार उसके पति को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं कोर्ट की तरफ से दर्ज हुई रिपोर्ट को पुलिस संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें