फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में हर्ष फायरिंग से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस स्टैंड के समीप एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में युवक के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल युवक को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को जैथरा क्षेत्र के बहोरनपुरा निवासी विजेंद्र के रिश्तेदार की पुत्री की शादी थी। देर रात तक चले वैवाहिक आयोजन के बाद बुधवार की सुबह विदाई की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग में मौके पर मौजूद विजेंद्र के पुत्र भूरे के पैर में गोली लग गई। युवक के गोली लगने से अफरातफरी मच गई। लहूलुहान भूरे को देखकर लोगों के होश उड़ गए। परिवारीजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें