एटा । कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला धीमर के समीप भैंस को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार दो युवक घायल हो गए।
थाना नगर कोतवाली के मोहल्ला कटरा निवासी अन्नू पुत्र नरेंद्रपाल गंज रोड पर चालक पीपल अड्डा निवासी रमेश निवासी थाना कोतवाली नगर के साथ कार से जा रहे थे। उसी दौरान अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ पेड़ से टकराई गई। इससे दोनों कार सवार घायल हो गए। जिन्हें परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।