फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। कायमगंज की ओर से तेजगति से आ रहा एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना कायमगंज के ग्राम पैथान के लोग अपनी भतीजी का रिश्ता तय करने के लिए टेपों से ग्राम विरामपुर से अलीगंज जा रहे थे। डीएवी इंटर कालेज के मैदान के सामने चालक संतुलन खो बैठा और टेंपो पलट गया। इसमें सवार कालीचरन, कालेश्वर, जीवाराम, दयाराम तथा जंगी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कालीचरन को आगरा रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक नशे में बताया गया। सभी लोग भतीजी के रिश्ते के लिए कायमंगज से जैथरा जा रहे थे। सभी को अलीगंज से बस से जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें