एटा। कसबा करतला क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अपहरण की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों मौके पर जा पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मामला धान चोरी का है। ग्रामीण और पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बागवाला क्षेत्र के कसबा करतला निवासी राजेंद्र सिंह का गांव के ही पास खेत है। इसमें शुक्रवार की देर शाम वह अपने एक 12 वर्षीय पुत्र के साथ खेत पर धान की रखवाली कर रहा था। उसी दौरान एक बदमाश धान का एक बोरा उठाकर चल दिया। राजेंद्र सिंह ने चीखपुकार मचा दी, जिसे लेकर बदमाशों ने उसकी पिटाई लगा दी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही गांव के दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर जा पहुंचे। इतना ही सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी भारी संख्या में मौके पर जा पहुंची। लेकिन उससे पहले ही बदमाश भाग गए।