फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा (ब्यूरो)। प्राथमिक विद्यालय सोंहार में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शेर सिंह ने शिक्षा दिवस के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। साथ ही अध्यापकों के उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। न्याय पंचायत समन्वयक रमाकांत कश्यप ने शिक्षकों से जिम्मेदारी में जुटे रहने का आह्वान किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर बृजमोहन, मुन्नी देवी, आशा वर्मा, कुंती देवी, चोखे लाल, अरविंद कश्यप, प्रमोद प्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, वालिस्टर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें