फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल बॉक्स फुंकने से विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बांकनेर के निकट 33 हजार की लाइन के केबिल बॉक्स में गुरुवार को अचानक आग लगने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल संकट गहरा गया। इससे लोग काफी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

बांकनेर के निकट ही 33 हजार की लाइन है। यहां स्थित केबिल बॉक्स में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। इसके कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। नदरई गेट, प्रभुपार्क, मालगोदाम रोड, स्टेट बैंक कालोनी, लवकुशनगर सहित दर्जनभर बस्तियों में सुबह से बिजली का संकट गहरा गया। विद्युत व्यवस्था ठप होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। सुबह से ही बिजली न मिलने से पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। नलकूप शोपीस बनकर रह गए। हैंडपंपों पर लोगों की कतारें लग गईं। फॉल्ट की जानकारी होने पर विभगीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। देर सायं तक फाल्ट सही नहीं हो सका था। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन के केबिल बॉक्स में नमी के चलते फाल्ट हो गया। वह जमीन के नीचे लगा हुआ था। उसमें आई कमी को दूर करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। शीघ्र ही विभाग विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर देगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें