एटा। कोतवाली नगर में दिवाकर सक्सेना निवासी महाराणा प्रताप नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से काॅल किया गया। इसके बाद ओटीपी पूछ लिया और खाता से 99013 रुपये निकाल लिए। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि साइबर ठगी युवक के साथ हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।