फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक, स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों सहित 99 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शनिवार को कोरोना के नए मामलों में और इजाफा हुआ। शुक्रवार के मुकाबले चार बढ़कर यह संख्या 99 पर पहुंच गई। इसमें चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी सहित जवाहर तापीय परियोजना के छह कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही अब जिले में कुल केस की संख्या 348 हो गई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक 18 संक्रमित जलेसर विकासखंड क्षेत्र में पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक और एक कर्मचारी, थाने से एक पुलिसकर्मी के अलावा गांव अकबरपुर सांथा के पांच लोग संक्रमित आए हैं। अलीगंज में किला रोड, जैथरा में नगला मोहन और मारहरा में शीतलपुर के तीन-तीन, निधौली कलां में इंद्रनगर के दो, जैथरा थाने के दो कर्मी, पीएचसी नगला पोता के एक चिकित्सक और एक स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य स्थानों से कुल मिलाकर 99 लोग लोग संक्रमित हैं। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीमें भेजी गई हैं। जो संक्रमित लोगों को आइसोलेट कर उन्हें दवा वितरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें