फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सराफ से हथियारों के बल पर लूटे 90 हजार, दुकान बंद कर घर लौटते समय बदमाशों ने रास्ते में की वारदात

Fri, 22 Sep 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज में शुक्रवार की देरशाम बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर सराफ को लूट लिया। बदमाशों ने पहले गोली चलाई। इससे सराफ रुक गया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सराफ से जानकारी की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पचंदा निवासी सराफ हेमंत कुमार को बदमाशों ने लूट का शिकार बनाया है। सराफ ने बताया कि कस्बा अलीगंज स्थित मोहल्ला मेबतियान में पंकज ज्वैलर्स के नाम से उनकी दुकान है। यहां से वह घर बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब 6:10 बजे गांव से पहले ही अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश आए। इन्होंने रुकने के लिए कहा। नहीं रुकने पर गोली चला दी। इसकी वजह से रुकना पड़ा। रुकते ही एक बदमाश ने रुपयों का बैग और लैपटॉप को तमंचे की नोक पर लूट लिया। चीख पुकार मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर उन पर भी फायरिंग की गई।

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। जो भी मामला होगा, उस पर काम किया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है। गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें