संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है।
इससे जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं उन्हें काफी राहत मिली है। वहीं जिन उपभोक्ताओं के यहां लग चुके हैं। उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिले में करीब 85 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।
स्मार्ट मीटर पर पावर कॉरपोरेशन का अधूरा आदेश नया कनेक्शन लेने वालों पर भारी पड़ेगा।
नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से कनेक्शन दिया जाएगा। इनकी गुणवत्ता की जांच करवाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को जारी आदेश के बाद जिलेभर में 85 हजार उपभोक्ता स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि जब स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी चल रही है तो घरों में क्यों लगाए गए।
वहीं काॅरपोरेशन स्मार्ट मीटर में होने वाली कमियों की जांच करा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं का यह भी सवाल है कि अगर मीटरों के तेज चलने की खामी को जांच समिति पुष्ट कर देती है तो उस रकम की भरपाई कैसे होगी जो उन्होंने ज्यादा भुगतान किया है।
उपभोक्ताओं को हो रहीं ये