फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 84 शिक्षक मिले गैरहाजिर, वेतन कटा

Fri, 17 Jul 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा।परिषदीय विद्यालयों में चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान में 84 शिक्षक गैरहाजिर रहे। इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने बताया कि 25 जून से 16 जुलाई तक प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने विकास खंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में कुल 84 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी तीन दिन जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें