आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट जोंस कॉलेज में बीएससी बायो ग्रुप के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए शुक्रवार को काउंसिलिंग कराई गई। पहली काउंसिलिंग में 120 में से 80 सीटें भर चुकी हैं। बची हुई सीटों पर प्रवेश के लिए 2 या 3 अगस्त तक दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की योजना है।
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीएससी बायो ग्रुप की 120 सीटों के लिए 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। ओपेन वर्ग में कटऑफ 81 फीसदी, ओबीसी में 78 फीसदी और एससी में 76 फीसदी रहा। एक ही दिन सभी वर्गों के विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। अब बची हुई सीटों को भरे जाने के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी शुरू करा दी गई है। 2 या 3 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।