एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव बहादुरगढ़ के पास मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे साईकिल सवार छात्रा पूजा पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी नगला अन्नी वाहन की टक्कर से घायल हो गईं। जबकि शहर में मेडिकल कॉलेज के सामने सोमवार की रात करीब 9 बजे बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में राकेश कुमार निवासी कटरा मोहल्ला, आशू जिला जिला अस्पताल परिसर और दूसरी बाइक पर सवार संजू निवासी चपरई थाना सकीट घायल हो गए। वहीं आगरा रोड स्थित गांव कमसान के पास बाइकों की भिडंत में आशीष इसकी पत्नी अनीता निवासी ढैंकी कोतवाली देहात और दूसरी बाइक पर सवार अजब सिंह व कोमल सिंह निवासी गांव भरतपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद सोमवार की देरशाम घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। संवाद