सिरसा टीप्पू पर टेम्पो का टायर फटने से घायल सवारी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। टेंपो का अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर वह पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से चार को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू के पास मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे टेंपो (लोडर मैजिक) का अचानक अगला टायर फट जाने से वह पलट गया। इस हादसे में जावेद पुत्र मुईनुद्दीन व वारिस पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासीगण मोहल्ला नबाव मनिहार गली कासगंज, सोनू व राजवीर पुत्र रूपकिशोर निवासीगण मोहल्ला मोहन चित्रगुप्त कॉलोनी कासगंज, अयान पुत्र इरफान, जुनैद पुत्र बहाद मियां निवासीगण गोश्त मार्केट कासगंज, कपिल पुत्र केवलराम निवसी नदरई गेट माल गोदाम रोड कासगंज और सोनू पुत्र राजू निवासी मोहल्ला बद्दू नगर कासगंज घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंभीर हालत में जावेद, वारिस, सोनू और जुनैद को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कपिल कुमार ने बताया है कि टेंपो में सवार सभी लोग एटा में लगने वाले साप्ताहिक मंगलवार बाजार में फड़ (दुकान) लगाने जा रहे थे तभी टेंपो का टायर फटने से हादसा हो गया है।
वहीं थाना बागवाला क्षेत्र के गांव करतला के पास सोमवार की देरशाम ऑटो की चपेट में आने से साइकिल सवार रामनिवास पुत्र पन्नालाल और रूमादेवी पत्नी अरब सिंह निवासीगण भगवंतपुर थाना बागवाला घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से रामनिवास को आगरा रेफर किया गया है।
सिरसा टीप्पू पर टेम्पो का टायर फटने से घायल सवारी ।संवाद- फोटो : ETAH
सिरसा टीप्पू पर टेम्पो का टायर फटने से घायल सवारी ।संवाद- फोटो : ETAH