अलीगंज। साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को नयागांव पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने राहत दिलाई। टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी के 72200 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। इससे पहले 11 अप्रैल को भी 86993 रुपये वापस कराए गए थे। जिले में साइबर ठगी की रकम वापस कराने के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सीओ साइबर नीतीश गर्ग ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रकम वापस कराई। खाते में रकम लौटने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक दोहरे, आरक्षी पुनीत सहगल, आशीष चौधरी, मोहित कुमार, निर्दोष कुमार और महिला आरक्षी सृष्टि चौधरी शामिल रहीं। संवाद