एटा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित चार लोगों को पकड़ लिया। इनमें दो बाल अपचारी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली के निवासी हैं। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।मारहरा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे चार लोगों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी में उनके कब्जे से एक बाइक बरामद हुई। जांच में बाइक चोरी की होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने संदीप निवासी धरपसी हाल निवासी बलवीर विहार किराड़ी सुलेमान नगर और दीपक निवासी अमन विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया है। संवाद