फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शारीरिक मानक परीक्षा में तीसरे दिन 75 में से 71 हुए पास

Sat, 28 Dec 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों का मानक परीक्षण चल रहा है। तीसरे दिन शनिवार को 75 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 2 असफल हो गए और 2 अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर 71 अभ्यर्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा 2023 में पास होने वाले अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा शैक्षिक व अन्य सभी अभिलेखों की जांच की जा रही है। पुलिस लाइन में कुल मिलाकर 2039 अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण होगा। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि शनिवार को 75 अभ्यर्थी बुलाए गए थे। इनमें से 2 अनुपस्थित रहे और 2 अभ्यर्थी फेल हो गए। शेष 71 अभ्यर्थी शारीरिक मानक परीक्षण में पास हुए हैं।
बताया कि इन सभी के शैक्षिक व अन्य अभिलेखों की जांच की गई है। जिसमें एक अभ्यर्थी के जाति प्रमाण पत्र में कमी पाई गई। वह प्रमाण पत्र निर्धारित अवधि से ज्यादा पुराना हो चुका था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने एएसपी राजकुमार सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ शनिवार को भी शारीरिक मानक परीक्षण का निरीक्षण किया। कहा कि सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें