फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 70 वर्षीय वृद्ध निकला मलेरिया पीड़ित

Thu, 09 Jul 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में मलेरिया से पीड़ित वृद्ध को भर्ती कराया गया है। मिर्जापुर सईं निवासी डूंगर सिंह (70) ने बताया कि उन्हें पिछले चार दिनों से लगातार तेज बुखार, शरीर में दर्द और कमजोरी की शिकायत थी। शुरुआत में उसने सामान्य दवा लेकर राहत पाने का प्रयास किया लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में दवा दिलाई। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर सामान्य वार्ड में भर्ती कराने के बाद मलेरिया की जांच कराई। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों ने मरीज का उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि यदि लगातार दो-तीन दिन तक बुखार, ठंड लगना, कंपकंपी, सिरदर्द या शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें तो स्वयं दवा लेने की जगह चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच कराएं।
विज्ञापन



मिर्जापुर सईं में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 33 मरीजों को दिया उपचार
एटा। मिर्जापुर सईं में वृद्ध मलेरिया पीड़ित निकलने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। यहां बीमार लोगों को उपचार दिया गया। यहां पर 8 मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच की गई। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। किसी में भी मलेरिया व डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। स्वास्थ्य टीम द्वारा इस दौरान ग्रामीणों को घरों के आसपास जलभराव न होने देने, साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों से बचाव हेतु पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने व मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी गई। इस दौरान प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह, डॉ आकाश वर्मा, सुशील कुमार, चंद्रवीर सिंह, मुकेश आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें