फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में महिल सहित दो की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन और राजा का रामपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। अन्य हादसों में सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा मलावन के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही रीना देवी (50) पत्नी रहीसपाल निवासी अगरपुर को डंपर ने रौंद दिया था। इनको जिला अस्पताल लाया गया, यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। आगरा में दोपहर को इलाज के दौरान रीना देवी ने दम तोड़ दिया।
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र स्थित गांव कैला और पहरा के बीच बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में सुधीर उर्फ सुरेश पुत्र रामप्रकाश और रिश्तेदार राजपाल निवासी जिजपुरा थाना नबावगंज जिला फर्रूखाबाद घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अलीगंज पर भर्ती कराया गया, यहां चिकित्सकों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया जबकि राजपाल को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना जैथरा कस्बा धुमरी के पास मिनी बस की स्टियरिंग फेल होने से खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक सर्नेश पुत्र सरनाम निवासी सत्तारपुर थाना बागवाला घायल हो गया। जबकि अन्य हादसों में नबाव सिंह पुत्र यादराम निवासी जीसुखपुर साहनी थाना रिजोर, दरवारी लाल पुत्र होरी लाल निवासी सुपैती थाना मिरहची, मोहन सिंह पुत्र रामनरेश निवासी सरनऊ थना मिरहची और मालती देवी पत्नी रामप्रकाश निवासी राजा रामपुर मई थाना नबावगंज जिला फर्रूखाबाद घायल हुई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें