फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गांवों में शुद्ध पानी देने के लिए चलाईं 65 परियोजनाएं

Sun, 01 Sep 2024 03:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए पेयजल परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से 65 परियोजनाओं को संचालित कर लिया गया है।
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण क्षेत्र की निगरानी में पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्यदायी संस्थाएं कर रही हैं। जिले में 471 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली थी। 4 साल बाद भी 10 जगहों पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। जबकि 65 ग्राम पंचायतों में टंकी निर्माण कार्य पूर्ण कर पानी उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। पेयजल परियोजनाओं का कार्य मार्च 2024 में पूर्ण होना था। बाद में सरकार ने 6 माह बढ़ा दिए। इसके बाद भी समय पर काम पूरा होते नहीं दिख रहा है। कार्यदायी संस्थाओं की मनमानी चल रही है और शिथिलता के चलते जिले में कार्य की प्रगति बेहद दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि 65 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और टंकियों के माध्यम से पानी की आपूर्ति घरों में कनेक्शन करके दी जा रही है। शेष परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। समय से पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें