फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार हजार लाभार्थियों को बांटा 64.43 करोड़ रुपये का ऋण

Sun, 23 Aug 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा सरकार किसी धर्म और जाति के आधार पर विकास नहीं कर रही है। सपा सरकार की सभी योजनाएं हर वर्ग और हर धर्म के लोगों के लिए हैं। विकास वही है जो धरातल पर दिखता है।
विज्ञापन

सांसद प्रो. रामगोपाल रविवार को यहां आगरा रोड स्थित क्रिश्चियन इंटर कालेज में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेगा ऋण वितरण शिविर और जिला विकास प्रदर्शनी में बोल रहे थे। इससे पहले मंडलायुक्त अलीगढ़ चंद्रकांत, जिलाधिकारी निधि केसरवानी, सीडीओ साहब सिंह, परियोजना निदेशक केके वैश्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से जिले में लगभग साढ़े चार हजार लाभार्थियों को 64.43 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा रहा है। इसमें कामधेनु डेयरी परियोजना, स्वरोजगार कार्यक्रम, एनआरएलएम, मत्स्य पालन, केसीसी, श्रम हितकारी योजना सहित अन्य योजनाओं के लिए लाभार्थियों को ऋण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. रामगोपाल यादव ने सभी योजनाओं के एक-एक पात्र व्यक्ति को योजना से संबधित पत्र और चेक वितरित किए। कार्यक्रम में आशाओं, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य व पोषण मिशन से जुड़े कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए। सांसद ने सदर तहसील में बने मीटिंग हाल का लोकार्पण किया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी रमेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव, मारहरा विधायक अमित गौरव यादव, जलेसर विधायक रणजीत सुमन, पूर्व सांसद कैलाश यादव, देवेंद्र सिंह यादव, महिला आयोग की सदस्य अशोक पांडे के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, एसएसपी एसके वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त राजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश पाल आदि मौजूद थे। संचालन डा. राकेश मधुकर ने किया।
विज्ञापन


इस योजना के तहत मिला ऋण
एटा। ऋण वितरण कैंप में कामधेनु योजना के तहत एक लाभार्थी को 91.14 लाख, मिनी कामधेनु योजना के अंतर्गत छह लाभार्थियों को 235.56 लाख, एनआरएलएम के 155 समूह के लाभार्थियों को 77.50 लाख, एससीपी योजना के तहत 101 लाभार्थियों को 56.80 लाख, मत्स्य पालन के तहत छह लाभार्थियों को 21.50 लाख, 2673 लाभार्थियों को केसीसी योजना के तहत 5549.65 लाख, एबीआरवाई योजना के तहत 39 लाभार्थियों को 15.45 लाख, पीएमईजीपी के तहत 45 लाभार्थियों को 243 लाख आदि सहित कुल 4501 लाभार्थियों को 6443.20 लाख की धनराशि का ऋण वितरण किया गया। साथ ही कामधेनु योजना के तहत एक लाभार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता चौंचा वनगांव, मंजू रूद्रपुर, प्रीति वैश्य शहर एवं आशा नीलम वलीपुर सोना जलेसर, फातिमा खातून मई सोना, विमला हसनगढ़ एवं बेसिक शिक्षक धीरज पाल सिंह गनेशपुर, शोभा सक्सेना पलिया, अजनेश कुमार कश्यप लालपुर एवं चंद्रप्रकाश, कमलेश को साइकिल दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
एटा। भीड़ से खचाखच भरे क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। सबसे पहले पंचायती राज विभाग के स्वच्छता मिशन को लेकर देव जादूगर ने अपने जादू द्वारा लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया। श्रीराम बालभारती इंटर कालेज, रोज एकेडमी व लक्ष्मीबाई इंटर कालेज की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


जाम के रहे हालात
एटा। रविवार को वीआईपी के आगमन को लेकर पूरे शहर में जाम के हालात रहे। आगरा रोड से लेकर जीटी रोड तक लगभग छह घंटे जाम रहा और वाहन रेंगते नजर आए।

जिला विकास पत्रिका का किया विमोचन
एटा। प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रशासन की जिला विकास पत्रिका का विमोचन किया। पत्रिका में जिले में अब तक हुए विकास का जिक्र किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें