फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले में दस हजार से अधिक के 622 बकाएदार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विद्युत निगम बकाएदारों से वसूली का अभियान चल रहा है। शहर की बात करें तो यहां 622 बकाएदार ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन पर दस हजार से अधिक धनराशि बकाया है। इन बकाएदारों पर निगम का 104 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

शहरी विद्युत वितरण खंड अधिशासी अभियंता ने बताया विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया वूसली को लेकर अभियान चल रहा है। नोटिस के बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे है। अब उपभोक्तओं के कनेक्शन काटे जा रहे है।
कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई अभी उन उपभोक्ताओं पर की जा रही है, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद बिल ही जमा नहीं किया है। कहा कि अकेले शहर में 622 ऐसे उपभोक्ता है जिन पर निगम का दस हजार रुपये से अधिक का बकाया है। इन उपभोक्तओं पर निगम का 104 लाख रुपये बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं से अपील है कि वह बकाया विद्युत बिल जमा कर दें, अन्यथा की स्थिति में उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

लगी हैं दो टीम
अधिशासी अभियंता ने बताया शहर में दोनों एसडीओ के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीमें लगी है। जहां दोनों टीमें प्रतिदिन चेकिंग कर बकाया वसूली को लेकर अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें