फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 120 की ओपीडी में 60 बच्चों को उल्टी-दस्त की दिक्कत

Fri, 19 Apr 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। वायरल बुखार के साथ ही बच्चे उल्टी व दस्त के शिकार होने लगे हैं। मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में इस तरह के प्रतिदिन 55 से 60 बच्चे उल्टी व दस्त के पहुंच रहे हैं। इसके अलावा निजी नर्सिंग होम में भी बड़ी संख्या में बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुलने से पहले ही बच्चों के परिजन उन्हें लेकर डॉक्टर का इंतजार करते नजर आए। बीते एक सप्ताह से मरीज बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एबी सिंह ने बताया कि बच्चों में इन दिनों दो प्रकार की बीमारी की देखने को मिल रही है। वायरल फीवर के अलावा उल्टी व दस्त। ओपीडी में प्रतिदिन 120 से 130 के करीब बच्चे आते हैं। उसमें से 55 से 60 उल्टी-दस्त के रहते हैं। इसके अलावा पेट दर्द की शिकायत भी हो रही है। इस मौसम में बच्चों के प्रति बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
-
पिलाएं ओआरएस का घोल
बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया बच्चों को दस्त और उल्टी होने पर पानी की कमी न हो। इसके लिए सबसे पहले ओआरएस का घोल पिलाएं। जिससे पानी की कमी पूरी हो सके। साथ ही बच्चे को भीड़भाड़ वाले स्थान पर न ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह बरतें सावधानी
-उल्टी दस्त होने पर पर तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं।
-बच्चे को ओआरएस घोल, दाल का पानी पिलाते रहें।
-नमक और चीनी का घोल बनाकर दे सकते हैं।
- बच्चों को बोतल से दूध बिल्कुल भी न पिलाएं।
-खाने में वसा युक्त भोजन बिल्कुल शामिल न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें