फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

590 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Tue, 24 Nov 2015 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है।  
विज्ञापन

कासगंज विकास क्षेत्र में प्रधान पद के 77 पद पर 781 नामांकन दाखिल किए गए। इनमें से दो पर्चे निरस्त हो गए। 94 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब 685 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 979 सदस्य पद के लिए1022 नामांकन दाखिल हुए। इनमें से 70 निरस्त हो गए। पांच नाम वापस ले लिए। 947 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। अमांपुर में प्रधान के 62 पदों पर 787 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें कोई निरस्त नहीं हुआ। 51 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। सदस्य के 774 पद पर 663 नामांकन पत्र आए। इनमें 64 पर्चे निरस्त हो गए। नौ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब 590 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 

मतदान केंद्र पर रहे कड़ी सुरक्षा
सोरों की ग्राम पंचायत देवरी प्रहलादपुर के प्रत्याशियों ने एक प्रत्याशी पर चुनाव में उपद्रव की धमकी देने की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की है। प्रत्याशियों ने चुनाव में अर्धसैनिक बल की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों का कहना है कि गांव का पोलिंग स्टेशन काफी संवेदनशील है। पूर्व के प्रधानी चुनाव में मतदान केंद्र पर झगड़ा हो चुका है। एक प्रत्याशी दिखाकर वोट न डालने पर देख लेने की धमकी ग्रामीणों को दे रहा है। मतदान केंद्र पर उपद्रव की धमकी भी दी जा रही है। कोई भी पोलिंग एजेंट बूथ के अंदर न रहे इसके लिए व्यवस्था की जाए। मतदान से पूर्व ही सभी प्रत्याशियों को थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में बिठाकर रखा जाए। सुरक्षा की दृष्टि से अर्धसैनिक बल की तैनाती की जाए। इस दौरान अशोक कुमार, लाखन सिंह, देव प्रकाश, कमलेश, बच्चन सिंह, अरविंद कुमार, वीरेश कुमार, निरंकार, शिवनरायन, आदि प्रत्याशी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें