फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंतर जनपदीय तबादले के लिए 56 शिक्षकों ने किया आवेदन

Sun, 26 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
घंटाघर बाजार में दुकान से खरीदारी करता कावड़िया। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में अंतर जनपदीय तबादले के लिए 56 परिषदीय शिक्षकों ने आवेदन किया है। तबादला प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो जाएगी। जिले में वर्तमान में बेसिक शिक्षा परिषद के कुल 1,691 विद्यालय संचालित हैं, जहां पहले से ही कई स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने बताया कि अंतर जनपदीय तबादले के लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर 56 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद तबादला सूची जारी की जाएगी। गौरतलब है कि यदि सभी पात्र शिक्षकों के तबादले हो जाते हैं तो जिले में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या और कम हो जाएगी, जिससे विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। शिक्षकों का मानना है कि लंबे समय से दूसरे जिलों में कार्यरत शिक्षकों को अपने गृह जनपद या इच्छित जिले में जाने का अवसर मिलेगा। दूसरी ओर, शिक्षा से जुड़े लोगों का कहना है कि जिन विद्यालयों में पहले से शिक्षक कम हैं, वहां नई नियुक्ति या समायोजन नहीं होने पर पढ़ाई पर असर पड़ सकता है। अब जिले के शिक्षकों और अभिभावकों की निगाहें तबादला सूची और उसके बाद शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर विभाग की आगामी व्यवस्था पर टिकी हैं।
-

घंटाघर बाजार में दुकान से खरीदारी करता कावड़िया। संवाद

घंटाघर बाजार में दुकान से खरीदारी करता कावड़िया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें