फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

531 ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पात्रता परीक्षा

Sun, 15 Nov 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणा नगर के श्रीरामबाल भारती इंटर कालेज में परीक्षा  कॉलेज के निदेशक डॉ. रामनिवास यादव और प्रधानाचार्य दुर्वेश यादव ने परीक्षा की कमान संभालते हुए फाउंडेशन टीम के निर्देशन में अुतल माहेश्वरी छात्रवृति पात्रता परीक्षा संपन्न कराई।  
विज्ञापन

कितने बैठे परीक्षार्थी
एटा, कासगंज व मैनपुरी के 991 बच्चों को परीक्षा में बिठाने के लिए 18 कमरों की व्यवस्था की गई। परीक्षा संपन्न कराने में कालेज के 46 से ज्यादा शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।
ये बोले छात्र-छात्राएं
प्रश्नपत्र सही था। मैंने दो माह पूर्व ही परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी थीं। अपने विषयों के साथ जीके की किताब पढ़ीं थीं। इसके चलते परीक्षा में पूछ प्रश्न आसान लगे।  
विज्ञापन

मयंक जैन, छात्र बारहवीं, पिलुआ
प्रश्रपत्र में रीजनिंग छोड़कर बाकी सब आसान था। पेपर हल करने में कोई दिक्कत नहीं आई।
सोनम चौहान, छात्रा ग्यारहवीं, धुमरी
मैंने परीक्षा की तैयारी फार्म भरने के बाद से ही शुरू कर दी थी। परीक्षा में रीजनिंग में दिक्कत महसूस हुई। पेपर कुछ टफ भी था।
मितेंद्र प्रताप सिंह, छात्र दसवीं, कासगंज।
मैं पिछले काफी समय से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। छात्रवृत्ति में चयन होने के बाद मैं अपनी छात्रवृत्ति से मिला रुपया गरीब बच्चों को दूंगी। अमर उजाला फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है।
तनु जैन, ग्यारहवीं, जलेसर
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह परीक्षा देकर अच्छा अनुभव हो रहा है। आगे की प्रवेश परीक्षाओं में भी इसकी तैयारियों का लाभ मिलेगा।
निकेता, छात्रा ग्यारहवीं, सिकंद्राराऊ
इन शिक्षकों का रहा सहयोग
प्रधानाचार्य दुर्गेश यादव, शिक्षक प्रांजुल कुलश्रेष्ठ, संजीव कुमार, शैलेंद्र सोलंकी, सुखवीर सिंह, विपिन यादव, अवनीश कुमार, रवेंद्र सिंह, रामप्रताप सिंह, अल्ताफ अहमद, प्रमेलता यादव, निर्मला कुमारी, साधना शर्मा, अमिता कुमारी, शालनी जादौन आदि ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें