फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सिम बंद कर खाते से 5.28 लाख रुपये उड़ाए

Thu, 03 Aug 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर निवासी युवती के बैंक खाते से संबद्ध सिम को बंद कर उसके बैंक खाते से 5.28 लाखों रुपये उड़ा दिए गए। एसएसपी के आदेश के बाद कोतवाली जलेसर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में अभिषेक कुमार निवासी मोहल्ला नौशियान थाना जलेसर ने बताया कि उसकी बहन मेघा चौहान की सिम उनकी मां के नाम से पंजीकृत है। 17 जुलाई को मेघा की सिम बंद हो गई। इसकी शिकायत नेटवर्क प्रदाता कंपनी में करने पर 25 जुलाई को सिम चालू हो गई। 28 जुलाई को केनरा बैंक के खाते से 30 हजार रुपये के आहरण का संदेश प्राप्त हुआ। बैंक शाखा से जानकारी करने पर पता चला कि मेघा के खाते से 17 से 27 जुलाई तक कुल 528793 रुपये निकाले गए हैं।


इसके बाद घटना की शिकायत 1930 पर दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की शिकायत पंजीकृत की गई है। प्रथम दृष्टया मामला किसी साइबर अपराधी द्वारा खाते से संबद्ध सिम को बंद करा धनराशि निकालने का प्रतीत होता है। मामले की विवेचना की जा रही है। शीघ्र ही राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें