फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीएम आवास की किस्त के 50 हजार चोरी

Mon, 17 Apr 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त निकालकर गांव जा रहे दंपती की मोटरसाइकिल से अज्ञात चोरों ने थैला निकाल लिया। इसमें पचास हजार रुपये रखे थे। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालीं।घटना दोपहर बाद लगभग 3 बजे की है। थाना जसरथपुर के ग्राम देवतिया निवासी प्रेमलता एवं उसके पति गोविंद ग्रामीण बैंक अलीगंज से अपने खाते से पचास हजार रुपये निकालकर गांव जा रहा था। वह जैसे ही किला रोड पर एक बक्से की दुकान पर पहुंचा। गोविंद ने देखा कि मोटर साइकिल पर टंगा रुपयों से भरा थैला गायब है। घटना की जानकारी पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रेमपाल एवं इंस्पेक्टर अपराध प्रदीप सिंह ने घटना वाले स्थान के अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें