फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में जलभराव से 50 दुकानदारों को नुकसान

सार

रामलीला मैदान में जलभराव से दुकानदार परेशान हैं।दुकानदारों को मुनाफे की जगह भारी क्षति उठानी पड़ी है और दुकानों का किराया निकालना मुश्किल हो गया है।अभी तक अधिकारियों के आवास में पानी की निकासी के लिए ट्राली लगी हैं।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में भरा बारिश का पानी । - फोटो : ETAH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। रामलीला मैदान में जलभराव से दुकानदार परेशान हैं। लगातार बारिश होने से 50 दुकानों में पानी भर गया है। सामान भीगने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। यहां अभी तक जल निकासी के लिए नगर पालिका की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया है। दुकानदारों के लिए दुकानों का किराया निकालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के सैनिक पड़ाव स्थित रामलीला मैदान में करीब 50 दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई थीं, लेकिन भारी बारिश की वजह से दुकानों में पानी भर गया। नगर पालिका की ओर से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई और अभी भी दुकानें पानी में डूबी हुई हैं। दुकानदारों का कहना है कि लाखों रुपये का सामान भीग कर बर्बाद हो गया है। दुकानदारों को मुनाफे की जगह भारी क्षति उठानी पड़ी है और दुकानों का किराया निकालना मुश्किल हो गया है। पालिका की निष्क्रियता के चलते पानी निकलने की संभावनाएं भी नजर नहीं आ रही हैं।
मेला ठेकेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान में कानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ, बरेली, उरई आदि जगहों से दुकानदार आकर अपनी दुकानें लगा चुके हैं। लेकिन जलभराव होने की वजह से दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

29 सितंबर को निकाली जानी है राम बरात
मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ टिल्लू ने बताया कि 29 सितंबर को शहर में राम बरात निकाली जाएगी। इस दौरान पांच कन्याओं का विवाह भी कराया जाएगा। लेकिन मैदान में पानी भरा होने की वजह से आयोजन प्रभावित है।
बोले दुकानदार, खराब हो गया सामान
रामलीला मैदान में खिलौने की दुकान लगाई थी। पानी भरने से माल भीग चुका है इसकी वजह से काफी नुकसान हुआ है।
- वीरेंद्र, अतरौली
रामलीला मैदान हर साल की तरह इस बार भी क्रॉकरी की दुकान लगाई थी लेकिन बारिश और जलभराव की वजह से पूरा सामान भीग गया है। अभी भी पानी भरा हुआ है।
- नीरज, मलावन
इस बार चश्मा बेल्ट की दुकान लगाने के लिए आए थे। दुकान में पानी भरने की वजह से माल भीग गया। इससे चमड़े की बेल्ट भी खराब हो चुकी है।
- संजीव कुमार, आगरा
मेले में धार्मिक किताबों की दुकान लगाई थी, लेकिन बारिश होने की वजह से सभी किताबें भीग गई है। करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो चुका है।
- बाबू, हाथरस
अफसरों के आवास पर लगीं ट्राली
रामलीला मैदान में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जल्द ट्राली लगाकर पानी की निकासी कराई जाएगी। अभी तक अधिकारियों के आवास में पानी की निकासी के लिए ट्राली लगी हैं।
विज्ञापन

संजय कुमार गौतम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें