फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित 5 घायल

Tue, 31 Dec 2024 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित 5 लोग घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के शिकोहाबाद रोड साक्षी नगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने पुत्र यश के साथ बाइक से जा रहा था। तभी बाइक फिसल गई और हम दोनों गिरकर घायल हो गए। कस्बा व थाना जैथरा निवासी पियूष कुमार ने बताया कि वह सड़क किनारे खड़ा हुआ था, तभी एक बाइक से टक्कर हो गई। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना मलावन के गांव नगला सूडा निवासी राघवेंद्र ने बताया कि वह साइकिल से खेत की तरफ जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। शहर के लालपुर निवास सुधाकर ने बताया कि वह आगरा रोड चुंगी की ओर से लौट रहा था, तभी पीछे से किसी ने टक्कर मार दी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें