फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस होली रंग के संग रोडवेज पर बरसा धन, 17 लाख अधिक आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग के संग रोडवेज पर बरसा धन, 17 लाख अधिक आमदनी
विज्ञापन

पिछली होली एक करोड़ 60 लाख हुई थी रोडवेज की आय
होली के आठ दिन में पौने दो करोड़ एटा डिपो ने कमाए
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। इस होली पर एटा डिपो की रोडवेज बसों ने 17 लाख से अधिक की आमदनी पिछली होली की अपेक्षा की है। आठ दिन तक निरंतर सेवाएं देने वाली रोडवेज बसों ने पौने दो करोड़ की कमाई की है। जिसको लेकर एटा डिपो के अधिकारी उत्साहित हैं और चालक परिचालक पर पुरस्कार की बौछार करने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
होली पर रोडवेज की ओर से आठ दिन का रूट चार्ट बनाकर बसों को सड़कों पर उतारा जाता रहा है। जिसमें प्रतिदिन की आमदनी निर्धारित कर दी जाती है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि वर्षों से लक्ष्य देकर बस चालक परिचालक को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। इस बार पिछली होली से 17 लाख 10 हजार के करीब अधिक एटा डिपो ने कमाई का रिकार्ड बनाया है। अगर पिछली साल की इनकम पर नजर डालें तो एक करोड़ 60 लाख 10 हजार 794 रुपये थी, लेकिन इस बार आठ दिन की कमाई एटा डिपो की ओर से एक करोड़ 77 लाख 21 हजार 793 रुपये की गई है। इस बार 17 से 24 मार्च तक 10 फीसदी अधिक किमी और 15 फीसदी अधिक आय का लक्ष्य डिपो की ओर से बसों के चालक और परिचालकों को दिया गया था। इनकी ओर से 17 लाख से अधिक की आय पर अधिकारियों ने चालक और परिचालकों को पुरस्कार देने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि जिम्मेदारों का कहना है कि दो दिन का समय और बढ़ाया गया है। अब होली स्पेशल 24 के बजाय 26 तक बसें चलेंगी और दो दिन की आय को भी होली से ही जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली स्पेशल रूट चार्ट 17 से 24 मार्च तक बनाया गया था। इसमें एटा डिपो की ओर से 17 लाख 10 हजार अधिक आमदनी की गई है। दो दिन का समय और बढ़ाकर 26 कर दिया गया है। इसे भी होली स्पेशल से ही जोड़ा जाएगा। पिछली साल की अपेक्षा इस बार एटा डिपो ने बेहतर प्रदर्शन किया गया।
मदन लाल, एआरएम - एटा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें