रविवार को ट्रैफिक पुलिस के चेकिंग अभियान में पुलिस ने चार प्राइवेट बस, पांच डग्गामार वाहन और तीन ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवारों के चालान काटे। साथ ही जीटी रोड से अतिक्रमण हटवाया।
टीएसआई ब्रह्मप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को चले अभियान में रोडवेज बस स्टैंड से चार प्राइवेट वाहनों के चालान काटे गए। बाद में डग्गामारी कर रहे ऐसे तीन वाहनों के भी चालान काटे। कार्रवाई होते देख डग्गामार वाहन चालक दूसरे रास्तों से भाग गए। इसके साथ ही आधा दर्जन से अधिक ट्रिपल राइडिंग करने वालों के चालान काटे गए। बताया कि छह हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला। साथ ही अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई।