फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ओटीएस में 32 हजार बकाएदार उपभोक्ताओं से वसूले 33 करोड़

Sun, 03 Dec 2023 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में ओटीएस के तहत आठ से तीस नवंबर के बीच 32 हजार बकाएदार उपभोक्ताओं से 33 करोड़ रुपये वसूल किए गए। जबकि लापरवाही बरतने पर अधीक्षण अभियंता ने नूंहखेड़ा, मारहरा व गंगनपुर के अवर अभियंताओं को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


जिले में विद्युत निगम के तीन वितरण खंड है। दो ग्रामीण व एक शहरी क्षेत्र। वहीं तीनों खंडों में करीब सवा दो लाख निगम के उपभोक्ता हैं। शहर में करीब तीन हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जो बिल प्रतिमाह जमा नहीं करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की स्थिति ही अलग है। कुल मिलाकर उपभोक्ताओं पर निगम का 200 करोड़ बकाया है। नवंबर माह में बकाएदारों से वसूली को लेकर एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई। योजना के तहत जिले में अधिकारियों से लेकर लाइनमैन तक को वसूली का लक्ष्य दिया गया। जहां आठ से 30 नवंबर तक जिले में 32000 उपभोक्ताओं से 33 करोड़ रुपये वसूल किए गए। वहीं राजस्व वसूली में लापरवाही करने पर अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने नूंहखेड़ा, मारहरा व गंगनपुर के जेई को नोटिस दिया है। उन्होंने बताया इसके बाद भी अगर जेई द्वारा लापरवाही की गई तो कार्रवाई की जाएगी। 30 नवंबर तक 33 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें